बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सभी के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जहां भी जाते हैं लाइमलाइट लूट लेते हैं। अनुष्का शर्मा और विराह कोहली की शादी का गाना पीर वी तू, जो उनकी पहली सालगिरह पर रिलीज किया गया था। सिंगर हर्षदीप कौर ने बताया कि अनुष्का और विराट एक-दूसरे के बारे में कैसा महसूस करते हैं।
सिंगर हर्षदीप कौर ने किया खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान सिंगर हर्षदीप कौर ने कहा, "मैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के गाने 'पीर वी तू' का हिस्सा थी, जिसे उनकी सालगिरह पर रिलीज किया गया था। गाने के बोल वही हैं जो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे के लिए महसूस करते हैं - कि वे एक-दूसरे में भगवान को देखते हैं। बस यही फीलिंग चाहिए। बस इन शब्दों को महसूस करो और गाओ। विराट-अनुष्का के इस गाने ने साफ कर दिया कि वे एक-दूसरे के लिए क्या महसूस कर रहे थे। मुझे लगता है कि जब आप बहुत प्यार में होते हैं, तो साथ होने का यही मतलब होता है, आप उस व्यक्ति में सब कुछ देखते हैं जिससे आप शादी कर रहे हैं।"
अनुष्का और विराट
अनुष्का शर्मा (anushka sharma) और विराट कोहली (virat kohli) ने अक्सर अपनी शादी के बारे में बात की है और बताया है। वे एक ऐसी शादी करना चाहते थे, जिसमें कोई ज्यादा ताम झाम ना हो। इसलिए, उन्होंने अपनी शादी में केवल 40 लोगों को ही बुलाया था। अपनी शादी के सात साल बाद, वे दो बच्चों, वामिका और अकाय के माता-पिता हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जनवरी 2021 में अपनी बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया। उनके बेटे अकाय कोहली का जन्म पिछले साल फरवरी में हुआ था।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं झुकेगा पुष्पाराज, 'मुफासा' की कमाई जारी, पिट रही 'बेबी जॉन'