फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्लेन कांड' के बाद विराट से नाराज अनुष्का

Thu, 20 Mar 2014 12:41 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा अपने प्रेमी विराट कोहली से नाराज हो गई हैं। मामला एक प्लेन कांड से ज़ुडा है।
विज्ञापन


यह तो आपको मालूम ही है कि विराट कोहली अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए श्रीलंका गए थे। उस समय अनुष्का श्रीलंका में फिल्म बांबे वेलवेट की शूटिंग कर रहीं थीं।

विराट का यह दौरा गुपचुप था। वह अनुष्का को सरप्राइज देना चाहते थे। जब तक यह दोनों साथ में रहे तब तक तो ठीक था। लेकिन मामला तब बिगड़ा जब विराट श्रीलंका से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल विराट ने जाने-अनजाने उसी फ्लाइट में टिकट करा लिया जिसमें बांबे वेलवट की पूरी टीम भारत लौट रही थी। अनुष्का सहित सभी विराट को देखकर चौंक गए।

पूरी यूनिट इनके अफेयर के बारे में जानती हैं लेकिन लोग सार्वजनिक तौर पर दिखना और दिखाना पसंद नहीं करते। शायद यही सोच अनुष्का की भी रही है।

सूत्रों के अनुसार अनुष्का और विराट की इसी बात पर लंबी बहस हुई है। हालांकि विराट का पक्ष यही था कि उन्हें नहीं पता था कि फिल्म की पूरी टीम उसी फ्लाइट से लौट रही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें