फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का को बीएमसी से मिली क्लीन चिट, पड़ोसी ने की थी शिकायत

Tue, 11 Jul 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा को बीएमसी की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। बीएमसी को अप्रैल में अनुष्का के खिलाफ शिकायत मिली थी। अनुष्का शर्मा के पड़ोसी उनसे काफी परेशान थे। वो वर्सोवा के बद्रीनाथ टॉवर के 20वें फ्लोर में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। बिल्डिंग के पूर्व सेक्रेटरी सुनील बत्रा ने अनुष्का पर गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन


सुनील का कहना था कि अनुष्का ने पैसेज के रास्ते में अवैध इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाया है। इस बारे में सुनील ने बीएमसी को चिट्ठी लिखी थी। सुनील का आरोप था कि अनुष्का ने न सिर्फ अवैध तरीके से इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाया बल्कि उन्होंने बिल्डिंग के कई और नियमों को भी तोड़ा है।    इसी मामले को लेकर बीएमसी ने अनुष्का शर्मा को क्लीन चिट दे दी है। शिकायत मिलने के बाद बीएमसी ने बिल्डिंग का निरीक्षण किया था। उसके बाद अनुष्का शर्मा को नोटिस भेजा गया जिसमें बॉक्स को आपत्तिजनक बताया गया। लेकिन दो महीने बाद ही अब सहायक इंजीनियर ने बत्रा को लिखा है कि बिजली का बक्सा अनुष्का के घर की दीवार पर है।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि जिस रास्ते को सभी का बताया जा रहा है वह अनुष्का शर्मा के पिता की संपत्ति है। हालांकि, बत्रा इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि अनुष्का को जानी-मानी हस्ती होने का फायदा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें