अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘मुबारकां’ का प्रमोशन जोरो-शोरों पर है और हो भी क्यों ना आखिरकार पहली बार अर्जुन अपने चाचू अनिल कपूर के साथ बड़े पर्दे पर एक्टिंग का दम जो दिखाएंगे। अर्जुन की इस फिल्म को बॉलीवुड का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है। कुछ दिन पहले अर्जुन के करीबी दोस्त वरूण धवन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के फेमस गाने ‘हवा हवा’ पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था तो अब वहीं उनके सबसे खास दोस्त रणवीर सिंह ने भी अपने दोस्त की फिल्म को प्रमोट करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
अपने अलग और दिलचस्प अंदाज के लिए बी टाउन में धाक जमाने वाले रणवीर इस वीडियो में इलियाना डिक्रूज के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें वो इलियाना को चेज करते हुए उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनने का प्रपोजल दे रहे हैं जिसे इलियाना भी काफी इंज्वॉय कर रही हैं।
Hawa Tight!!!! 😂😂😂 #HawaHawa #Mubarakan @arjunkapoor @ileana_official @anilskapoor @athiyashetty
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jul 10, 2017 at 9:05am PDT
अगर इस गाने की बात करें तो ‘हवा हवा’ गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है लेकिन काफी कम समय में लोगों की जुबां पर चढ़ गया। रणवीर और अर्जुन की दोस्ती कितनी खास है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि रणवीर इस समय भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। लेकिन अपने जिगरी दोस्त की फिल्म को अव्वल नंबर दिलाने के लिए उन्होंने एक खास तरीके से फिल्म को प्रमोट किया।
रणवीर सिंह हमेशा से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर कोई ना कोई वीडियो शेयर करते रहते हैं जो उनके फैन्स के लिए काफी एक्साइटिंग रहता है। इस वीडियो को अब तक करीब 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही इस खूबसूरत जोड़ी के लिए कई सारे बेहतरीन कमेंट भी आए हैं।