फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma in WC Final: फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का का दिलकश अंदाज इन पांच तस्वीरों में देखिए

Sun, 19 Nov 2023 03:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इससे पहले अभिनेत्री को 18 नवंबर को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट से उतरते हुए देखा गया था। व्हाइट एथनिक सूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप का फाइनल टीम इंडिया और पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है । यह क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस मैच को देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली का समर्थन करने के लिए स्टैंड में मौजूद हैं। उन्हें अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया। सफेद और नीले मैक्सी गाउन में अभिनेत्री हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने की अक्की और अजय की तारीफ, अक्षय कुमार के लिए कही यह बात
विज्ञापन

2 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बेटी के साथ एयरपोर्ट पर आई थीं नजर
इससे पहले अभिनेत्री को 18 नवंबर को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट से उतरते हुए देखा गया था। व्हाइट एथनिक सूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ उनकी बेटी वामिका भी थी, जो अपनी नानी की गोद में थी। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाज कर रही है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट गिर चुके थे। रोहित शर्मा 47 रन, शुभमन गिल चार, श्रेयस अय्यर चार और विराट कोहली 54 रन बनाकर मैदान से बाहर जा चुके हैं। कोहली के अर्धशतक के बाद उनकी पत्नी अनुष्का खड़ी होकर तालियां बजाती नजर आईं। 
R Madhavan Podcast: भारत का नाम दुनिया में रोशन करने वालों पर सिनेमा बनना जरूरी, आजादी की कहानियां बहुत हुईं
 
विज्ञापन

3 of 4
अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेडियम में खींची गई एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा के साथ अथिया शेट्टी भी नजर आईं। अथिया के पति केएल राहुल भी इस मैच में खेल रहे हैं। उनका हौसला अफजाई करने के लिए अभिनेत्री वहां पहुंची हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द इस फिल्म में दिखेंगी अनुष्का
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जीवनी है। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। आखिरी बार उन्हें फिल्म जीरो में लीड एक्ट्रेस के रूप में देखा गया था।
Sanjay Gadhvi Last Interview: ‘मैंने गर्भ में सीखा सिनेमा, उधास मामा की लोरियों से सीखा संगीत, धूम 4 के लिए…’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें