फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुई धागा' का पहला पोस्टर रिलीज, बॉलीवुड में पहली बार अलग अंदाज में किया जा रहा फिल्म का प्रमोशन

Fri, 10 Aug 2018 12:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुई धागा
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' ने रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। फिल्म में सेट से कई तस्वीरें लीक होने के बाद अब सुई धागा का पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के पोस्टर को देख ये साफ है कि फिल्म में वरुण एक दर्जी के किरदार में नजर आने वाले हैं। दोनों ही सितारे पोस्टर में जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म के पहले ऑफिशियल पोस्टर को अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'धागे धागे पे लिखा है, सिलने वाले का नाम! आइए हमारी बुनी हुई कहानी सुनने! फिल्म का ट्रेलर 13 अगस्त को जारी होगा।'
 

 
Trending Videos

मेड इन इंडिया थीम पर आधारित है फिल्म

अनुष्का बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने लुक्स पर एक्सपेरीमेंट करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। इतना ही नहीं अब तक आपने अनुष्का को ग्लैमरस अंदाज में देखा होगा लेकिन पहली बार अनुष्का का ये देसी अंदाज सुई धागा में दिखने वाला है। अनुष्का के फैंस इस लुक से बेहद इंप्रेस होंगे।

फिल्म 'सुई धागा' में अनुष्का का नाम ममता और वरुण का नाम मौजी है। यह फिल्म मेड इन इंडिया थीम पर आधारित है। भोपाल से पहले चंदेरी की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग हुई थी। यशराज फिल्म्स बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे है। 
 
विज्ञापन

फिल्म की कहानी मनीष शर्मा की है। 28 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश के कई शहरों में हुई। बता दें इस फिल्म का लोगो कंप्यूटर के जरिए नहीं बल्कि इम्ब्रॉयडरी के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा गया। अलग-अलग राज्य में कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्ब्रॉयडरी हस्त कलाकारों के जरिए लोगो बनवाये गए। जिसका उपयोग फिल्म के प्रमोशन में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें