फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 बातें 'विश्वरूपम 2' को बनाती हैं खास, फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें

Fri, 10 Aug 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ फिल्म से मशहूर एक्टर कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म साल 2013 में आई 'विश्वरूपम' का सीक्वल है। उस समय इस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था। लेकिन तमिलनाडु को छोड़कर 'विश्वरूपम' को हर जगह में रिलीज किया गया है। अब पांच साल बाद आई कमल हासन की 'विश्वरूपम 2' को लेकर फिल्म समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। किसी ने फिल्म को अच्छा बताया तो किसी ने इसके विपरीत समीक्षा की है। इन पांच वजह से देखें कमल हासन की 'विश्वरूपम 2'....
विज्ञापन


कमल हासन
एक्टर कमल हासन ना केवल साउथ की फिल्मों के शानदार एक्टर हैं बल्कि बॉलीवुड का भी जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने 'सदमा' और 'चाची 420' जैसी बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में की हैं। इसलिए 'विश्वरूपम 2' में कमल हासन का मुख्य भूमिका में होना खुद में फिल्म को खास बना देता है। 

एक्शन
'विश्वरूपम' की तरह 'विश्वरूपम 2' में भी आपको शानदार एक्शन देखने को मिलेगा। खतरनाक हथियार और आतंकियों के साथ लड़ते कमल हासन का एक्शन आपको हैरान कर देगा। रॉ ऑफिसर के तौर पर उन्होंने काफी बेहतरीन अभिनय किया है।

डायलॉग्स
'मुसलमान होना गुनाह नहीं है, लेकिन आप जैसा इंसान होना हराम है।' धर्मनिरपेक्षता से प्रेरित 'विश्वरूपम 2' में कमल हासन के डायलॉग्स भी दर्शको का दिल जीतने में कामयाब हो सकते हैं। फिल्म में कुछ डायलॉग्स देशभक्ती से प्रेरित भी हैं।
 
विज्ञापन

राहुल बोस
'विश्वरूपम 2' में कमल हासन के अलावा किसी और एक्टर की एक्टिंग देखने लायक है तो वह हैं एक्टर राहुल बोस। जी हां राहुल बोस ने एक खतरनाक आतंकी की भूमिका निभाई है। फिल्म के अंत में उनका करीब 15 मिनट का रोल हैरान करने वाला है। उन्होंने आतंकी के किरदार को बखूबी निभाया है।

संगीत और रोमांस
एक्शन और डायलॉग्स के अलावा 'विश्वरूपम 2' का संगीत भी काफी अच्छा है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और टाइटल सॉन्ग बेहतरीन है। 'विश्वरूपम 2' में कमल हासन और पूजा कपूर के बीच एक रोमांटिग गाना भी फिल्माया गया है। जो काफी अच्छा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें