फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के ये होंठ, छुपाए नहीं छुपते

Mon, 02 Jun 2014 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा को परेशान करने वाले उनका पीछा नहीं छोड़ रहे। कुछ ही महीने हुए जब उनके भरे-भरे होंठ अचानक सुर्खियों में आ गए थे और कहा जा रहा था कि अनुष्का ने चिकित्सा विज्ञान की मदद लेकर कृत्रिम ढंग से अपने होठों को आकार दिया है ताकि वे सुंदर लग सकें।
विज्ञापन


जबकि वास्तव में उनके होंठ बहुत पतले और अनाकर्षक हैं। उनकी पुरानी फिल्मों में यह साफ देखा जा सकता है। जब विवाद उठा था तो अनुष्का ने सफाई दी थी कि उन्होंने होठों को सुंदर बनाने के लिए कोई मेडिकल मदद नहीं ली है, बल्कि यह तो उनकी आने वाली फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के लिए किए गए गेट-अप का कमाल है।

अब जबकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, अनुष्का के होंठ वैसे ही भरे-भरे हैं। ‘बॉम्बे वेलवेट’ की शूटिंग खत्म होने के बाद अनुष्का लोगों की निगाहों से बच कर रह रही थीं, लेकिन पिछले हफ्ते उन्हें बार्सिलोना की फ्लाइट पकड़नी थी और वह मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नजर आईं।
विज्ञापन


हालांकि चेहरा ढंकने के लिए उन्होंने एक सफेद कैप पहन रखी थी, लेकिन किसी की नजरों से वह छुप नहीं सकीं। अनुष्का फ्लाइट पकड़ कर दो महीने के लिए ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हैं, लेकिन देखने वालों की नजरों से उनके होंठ नहीं बच सके।

साफ है कि उनके होंठ सिर्फ फिल्म में उनके रोल के हिसाब से नहीं थे, बल्कि वे स्थायी रूप से उन्हें नया रूप-आकार मिल गया है। तो क्या उस वक्त अनुष्का ने अपने बारे में झूठ बोला था? इस सवाल का जवाब अब तभी मिलेगा जब अनुष्का दो महीने के बाद लौट कर आएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें