फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office: सीरीज की पिछली फिल्मों के मुकाबले कमजोर रही 'बागी 4' की ओपनिंग, जानें अब तक कितने कमाए

Fri, 05 Sep 2025 08:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baaghi 4 Box Office Collection: चर्चित 'बागी' सीरीज की चौथी फिल्म यानी 'बागी 4' आज 05 सितंबर को थिएटर्स में लग गई है। संजय दत्त भी फिल्म का हिस्सा हैं। जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत कैसी रही है?
विज्ञापन
'बागी 4' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 05 सितंबर को विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ टाइगर श्रॉफ की 'बागी' सीरीज की चौथी किस्त ने भी दस्तक दे दी है। फिल्म 'बागी 4' में संजय दत्त नेगेटिव रोल में नजर आए हैं। टाइगर और संजय दत्त दोनों का जबर्दस्त एक्शन अवतार देखने को मिला है। कमाई के मामले में फिल्म की शुरुआत कैसी है? जानिए

विज्ञापन

बागी 4 - फोटो : एक्स
बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत?
ए. हर्षा के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी 4' ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की है। इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बजट के हिसाब से ओपनिंग डे की कमाई का यह आंकड़ा हालांकि, काफी कम है। 

Baaghi 4 Movie Review: टाइगर की जोरदार वापसी, संजय दत्त का डरावना अंदाज छाया; लेकिन फिल्म लगती है बोझिल

'बागी 4' - फोटो : अमर उजाला
2016 में आई थी 'बागी' फ्रेंचाईजी की पहली फिल्म 
'बागी' सीरीज की पहली फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। साजिद नाडियाडवाला जब यह फिल्म लेकर आए तो दर्शकों को खूब पसंद आई। इसके बाद वे दो और फिल्में लेकर आए। दोनों फिल्में भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरीं। अगर पिछली तीन फिल्मों से तुलना की जाए तो भी 'बागी 4' का प्रदर्शन अभी सबसे पीछे है।

टाइगर श्रॉफ की पिछली 5 फिल्में - फोटो : अमर उजाला
टाइगर की पिछली पांच फिल्मों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस
टाइगर श्रॉफ की पिछली पांच फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन देखें तो तीन फिल्में- बड़े मियां छोटे मियां, गणपत (पार्ट 1) और हीरोपंती 2  फ्लॉप रही हैं। चौथी फिल्म 'बागी 3' है, जो 'बागी' फ्रेंचाईजी की ही तीसरी फिल्म है और यह सेमी हिट रही थी। इसने ओपनिंग डे पर 17 करोड़ रुपये कमाए थे। सबसे ज्यादा कमाई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' (2019) ने की थी। मगर, यह फिल्म अकेले टाइगर के कंधों पर नहीं थी। इसमें ऋतिक रोशन लीड रोल में थे।
विज्ञापन

बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
हरनाज कौर का बॉलीवुड डेब्यू
फिल्म 'बागी 4' के जरिए टाइगर श्रॉफ की परदे पर दमदार वापसी हुई है। वहीं, संजय दत्त का खलनायक रोल फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। मगर, इसके बावजूद फिल्म बोझिल लगती है। इस फिल्म में सोनम बाजवा, हरनाज कौर संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और सुदेश लहरी अहम भूमिकाओं में हैं। 'बागी 4' से हरनाज ने बॉलीवुड डेब्यू किया है और उनकी भूमिका प्रभावी रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें