फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने 'गुड़गांव' का पोस्टर रिलीज किया है। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसमें अक्षय ओबरॉय, रागिनी खन्ना और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म से नेशनल अवॉर्ड विजेता शंकर रमन डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
अनुराग ने बताया, 'मैंने पिछले सल गुड़गांव देखी थी और मेरे लिए ये अब तक की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर में से एक है।'
फिल्म में पंकज त्रिपाठी गुड़गांव के रहने वाले किसान केहरी सिंह बने हैं जो बाद में एक रियल स्टेट बिल्डर बन जाता है। वो अपनी बेटी प्रीत के नाम से 'प्रीत रियल स्टेट' कंपनी बनाता है। उनकी बेटी उनके लिए लकी होती है।
फिल्म में रागिनी खन्ना प्रीत के किरदार में नजर आएंगी। वहीं बेटे के किरदार में अक्षय हैं। उनका फिल्म में नाम निक्की सिंह होता है जिसे केहरी सिंह हमेशा कोसता रहता है। ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी।