फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaliyah-Shane: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन संग की सगाई, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Sat, 20 May 2023 07:14 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है। उन्होंने ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
आलिया कश्यप ,शेन ग्रेगोइरे - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवु़ड के जाने माने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। आलिया पिछले कुछ वक्त से अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि उन्होंने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है। जी हां, इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। 

विज्ञापन

आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने शेन ग्रेगोइरे से की सगाई
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को रोमांटिक अंदाज में किस करते नजर आ रहे हैं। साझा की गई इन तस्वीरों में कपल काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए आलिया ने एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है।

आलिया कश्यप - फोटो : Instagram

पोस्ट शेयर कर रोमांटिक हुईं आलिया
उन्होंने लिखा, ‘तो यह हुआ! मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे सोलमेट और अब मेरे मंगेतर के लिए! तुम मेरे जीवन का एकमात्र प्रेम हो। मुझे यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि वास्तविक और बिना शर्त प्यार कैसा होता है। आपके लिए हां कहना सबसे आसान काम था, जो मैंने कभी किया है और मैं अपना बचा हुआ जीवन आपके साथ बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, मेरे प्यार। मैं तुम्हें हमेशा और हमेशा के लिए प्यार करती हूं, मंगेतर।' इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दोनों को जमकर बधाई दे रहे हैं। 

Adah Sharma: पश्चिम बंगाल में चाहकर भी 'द केरल स्टोरी' नहीं देख पा रहे लोग? अदा शर्मा का टूटा दिल

विज्ञापन

आलिया कश्यप - फोटो : Instagram

लंबे समय से एक-दूसरे को कर रहे डेट
बता दें कि आलिया काफी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चे में रहती हैं। इसके अलावा वो शेन ग्रेगोइरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती थी। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने हैदराबाद में खरीदा नया घर? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें