'द केरल स्टोरी' को लेकर चल रहे तमाम विवादों के बीच फिल्म आखिरकार 5 मई को रिलीज हो गई थी। लेकिन इसने विरोध को और तेज कर दिया था। कई राज्यों में इसे बैन भी किया गया, जिनमें बंगाल का नाम भी शामिल है। सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया है। इसके बाद अब अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया है। निर्देशक ने फ्रांसीसी लेखक वोल्टेयर की एक कहावत उदाहरण के तौर पर साझा की है। अनुराग कश्यप द्वारा साझा किए गए पोस्टर में लिखा था, 'मैं आपकी बातों से सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं आपके कहने के अधिकार की मरते दम तक रक्षा करूंगा। आप फिल्म से सहमत हैं या नहीं, यह प्रचार हो, काउंटर प्रोपगंडा, आपत्तिजनक या नहीं, लेकिन इस पर प्रतिबंध लगाना गलत है।'
फिल्म निर्माता ने सुधीर मिश्रा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अफवाह' का भी समर्थन किया और लिखा, 'आप प्रोपगैंडा से लड़ना चाहते हैं। फिर जाकर फिल्म देखें जो सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाती है और यह दिखाती है कि निहित पूर्वाग्रह को कैसे नफरत और अशांति पैदा करने के लिए हथियार बनाया जाता है। यह सिनेमाघरों में लगी हुई है और इसका नाम अफवाह है। जाओ अपनी आवाज को मजबूत करो। जाओ एक मुद्दा उठाओ। लड़ने का यही सही तरीका है।'
'द केरल स्टोरी' की कहानी केरल की एक मासूम हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका इस्लामिक दोस्तों द्वारा ब्रेनवॉश किया जाता है और उसका धर्म परिवर्तन किया जाता है। बाद में उसे आईएसआईएस आतंकवादी संगठन में भेज दिया जाता है। फिल्म सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित है। फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित होने का दावा करती है जहां केरल की लगभग 32,000 महिलाएं इस खतरनाक योजना के तहत फंसी हुई थीं।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने पत्नी आलिया के साथ विवाद पर दी प्रतिक्रिया, कहा - 'मुझे कोई शिकायत नहीं'