फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguli: टीवी की 'अनुपमा' के पति ने एक्ट्रेस की तारीफ में पढ़े कसीदे, पुरानी तस्वीर पोस्ट कर कही यह बात

Mon, 05 Jun 2023 04:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों अपने शो अनुपमा से छाई हुई हैं. शो में वे अनुपमा के किरदार में नजर आती है और ये सीरियल टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है। रूपाली प्रोफ्रेशनल लाइफ में खूब सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। वहीं उनकी पर्सलन लाइफ की बात करें गांगुली ने अश्विन के. वर्मा से शादी की है। इस कपल की वेडिंग को यूं तो अब 10 साल हो चुके हैं लेकिन उनका प्यार अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

2 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : social media
रुपाली के के पति अश्विन ने बीते दिन लगभग दो दशक पहले अपनी लेडी लव के साथ क्लिक कराई एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने इसके साथ ही वाइफ के लिए एक तारीफ भरा नोट भी लिखा। फोटो में रूपाली ट्रेडिशनल बंधनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जबकि अश्विन ब्लैक कलर की टी-शर्ट और सनग्लासेस लगाए हुए हैंडसम लग रहे हैं। दोनों थ्रोबैक तस्वीर में कैमरे के लिए पोज देते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट को शेयर करते हुए अश्विन ने लिखा, 'दीवार पर मिरर मिरर, बॉल में मैजिक क्रिस्टल, ज्यादा नहीं चाहिए....लेकिन बस खुश रहने के लिए मैंने फोन किया...उससे शादी कर ली, उन्होंने एक स्वर में कहा, वह सब कुछ पाने के लिए जितनी अच्छी है, उतनी ही अच्छी है!” वहीं कमेंट सेक्शन में रूपाली ने खुलासा किया, "यह 21 साल पहले की थी ... आगरा. आई लव यू"।

4 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : social media
अश्विन और रूपाली की थ्रोबैक तस्वीर पर फैंस और फ्रेंड्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। डेलनाज ईरानी ने लिखा, "अश्विन हैंडसम हीरो'। वहीं कपल के प्यार की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, "वाह कई खूबसूरत अनदेखे मोमेंट्स। एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ' इस जोड़ी को और भी ज्यादा प्यार कर रहे हैं, आप दोनों को प्यार, प्यार और बेहद सम्मान. शब्दों से कहीं ज्यादा अश्विन वर्मा सर और रूपाली गांगुली  मैम, अशरूप प्रेम कहानी मेरी अब तक की सबसे फेवरेट स्टोरी है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ‘अनुपमा’ की सफलता के बाद रूपाली की फैन फॉलोइंग कई गुना बढ़ गई है। उनके फैंस ऑफ स्क्रीन उनकी लाइफ के बारे में हर अपडेट जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं वहीं रूपाली भी उन्हें निराश नहीं करतीं।

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में धूम-धड़ाका करेंगे शाहिद कपूर? अभिनेता का जवाब सुन चौंक जाएंगे आप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें