शाहिद कपूर
- फोटो : social media
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा, 'मैंने यहां 20 साल काम किया है इसलिए मैं अपनी फिल्मों से प्यार करता हूं और मुझे हमारी फिल्में पसंद हैं। मैं यहां बहुत सहज महसूस करता हूं। तो एक तरफ आप हॉलीवुड कह रहे हैं, मैं उल्टा कहूंगा... अगर कोई मुझे तमिल, तेलुगू या मलयालम फिल्म ऑफर करता है और अगर मुझे लगता है कि करने के लिए एक महान भूमिका है और यह एक अभिनेता के रूप में मुझे संतुष्ट करेगा, तो मैं वह करूंगा... यदि आप प्रदर्शन और क्षमता के पीछे भाग रहे हैं, तो मैं हॉलीवुड जाकर कुछ बकवास नहीं करना चाहूंगा। मैं ऐसा नहीं करना चाहता।' शाहिद अगली बार अली अब्बास जफर की 'ब्लडी डैडी' में नजर आएंगे। यह फिल्म 2011 में आई फ्रेंच फिल्म स्लीपलेस नाइट्स का रीमेक है। फिल्म में रोनित रॉय, संजय कपूर और राजीव खंडेलवाल भी हैं। 'ब्लडी डैडी' 9 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।