परधा प्रमोशन के दौरान रो पड़ी थीं अनुपमा
अनुपमा ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि वह 'परधा' के एक प्रमोशनल इवेंट में लाल चूड़ीदार पहनकर बैठी थीं। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा और वह अचानक रोने लगीं।
एक्ट्रेस ने इस घटना पर कहा, ‘मैं ऐसी नहीं हूं कि हालात कितने भी मुश्किल हों, स्टेज पर रोने लगूं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुझे वो सबसे बुरी बातें कही गईं, जो कोई महिला सुनना नहीं चाहती। जिस इंसान को मेरी रक्षा करनी चाहिए थी, वही मुझे अंदर से तोड़ रहा था।’
अनुपमा ने बताया कि जब वह प्रमोशनल इवेंट में रोईं तो लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि मैं सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही हूं या यह प्रमोशन का हिस्सा है। इसका ‘परधा’ से कोई लेना-देना नहीं था। यह मेरी असल जिंदगी में जो कुछ चल रहा था, उससे जुड़ा था।’
क्या हुआ था परधा के इवेंट में?
- अगस्त 2025 में अनुपमा अपनी फिल्म 'परधा' का डायरेक्टर के साथ प्रमोशन कर रही थीं।
- प्रेस के साथ सवाल-जवाब के दौरान वह अचानक भावुक हो गईं और रोने लगीं।
- उनकी टीम ने उन्हें शांत कराया और टिश्यू और पानी दिया।
- जब पत्रकार उनसे बार-बार पूछने लगे कि वह इतनी भावुक क्यों हो रही हैं, तो अनुपमा ने बात को टालते हुए कहा था कि महिला-केंद्रित फिल्म को शूट करना और उसका प्रमोशन करना आसान नहीं था।
- कुछ देर बाद अनुपमा ने खुद को संभाला और इवेंट छोड़ने के बजाय फिल्म का प्रमोशन जारी रखा।