फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Khanna: गौरव और आकांक्षा पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, पत्नी संग अनुपमा के अनुज ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

Fri, 12 May 2023 08:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौरव खन्ना,आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया
गौरव खन्ना लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में अनुज की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। यह शो सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक बन गया है और इस शो के किरदारों को दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। गौरव खन्ना ने अनुज के रूप में फैंस का समर्थन और खूब प्यार हासिल किया है।
विज्ञापन

2 of 5
गौरव खन्ना,आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में गौरव खन्ना को उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते देखा गया है। आकांक्षा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बप्पा के दर्शन करते हुए एक तस्वीर साझा की जिसके साथ उन्होंने गणपति बप्पा मोरिया वाला स्टीकर भी शेयर किया।
विज्ञापन

3 of 5
गौरव खन्ना
आप देख सकते हैं बप्पा के नाम का चोला ओढ़े दोनों पति पत्नी बप्पा के दर्शन करने के लिए एक साथ पहुंचे हैं। गौरव खन्ना को इस दौरान वाइट शर्ट में देखा जा सकता है तो वहीं उनकी पत्नी वाइट कुर्ते में नजर आ रही हैं। दोनों के हाथ में बाबा का प्रसाद दिखाई दे रहा है। वायरल हो रही इस तस्वीर में जहां गौरव खन्ना कैमरे की ओर देखते नजर आ रहे हैं तो वहीं आकांक्षा बप्पा की भक्ति में लीन उन्हीं को निहारती दिखाई दे रही हैं।
 

4 of 5
गौरव खन्ना,आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया
गौरव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से शादी की है। गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने जीवन की एक झलक साझा करते हैं। फन रील्स बनाने और मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करने से लेकर सेलिब्रेशन अटेंड करने और साथ घूमने तक, गौरव और आकांक्षा को साथ में क्वालिटी टाइम बिताना पसंद है और उनके फैन्स को अक्सर इसकी एक झलक मिलती है।

यह भी पढ़ें: जेएनयू और ऑरेंज बिकिनी विवाद पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरव खन्ना
गौरव खन्ना कई वर्षों से उद्योग का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कयामत, ची एंड मी, कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन, मेरी डोली तेरे अंगना, जीवन साथी, सीआईडी, लव ने मिला दी जोड़ी, लाल जैसे कई शो में अभिनय किया है। एक्टर के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला 24 नवंबर, 2016 को शादी के बंधन में बंधने से पहले कुछ वर्षों से डेटिंग कर रहे थे। इस जोड़े ने अपने होमटाउन कानपुर में शादी की। हालांकि, वे इस वक्त मुंबई के घर में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: महादेव की शरण से लौटने के बाद सारा की काम पर वापसी, इस फिल्म की डबिंग करती आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें