फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी सबसे प्यारी मां दुलारी', अनुपम खेर ने मां को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; लिखा- 'हर जन्म में आपका बेटा...'

Fri, 05 Jun 2026 10:12 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Mother Dulari Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपनी मां दुलारी को जन्मदिन की शुभकमानएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां के लिए एक खास नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन
1 of 7
अनुपम खेर मां दुलारी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर वैसे तो ज्यादातर अपनी मां दुलारी के साथ कई मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन आज अनुपम ने खास अपनी मां के जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। अनुपम ने अपनी मां की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और एक भावुक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

2 of 7
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम ने शेयर की कई तस्वीरें
अनुपम खेर ने अपनी मां और परिवार के कई सदस्यों के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुपम के साथ अनकी मां की कई प्यारी तस्वीरें हैं। अनुपम की इन तस्वीरों में उनकी मां के साथ राजू खेर की भी कई तस्वीरें हैं। राजू और अनुपम भाई हैं। अनुपम ने पहली तस्वीर पर लिखा, 'जिंदगी।'   
 
विज्ञापन

3 of 7
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने लिखा भावुक नोट
अनुपम ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी मां दुलारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। और कैप्शन में लिखा, 'मेरी सबसे प्यारी मां दुलारी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।' इसके साथ ही अनुपम ने लिखा, आप हमारे जीवन में भगवान का दिया हुआ सबसे सुंदर उपहार हैं। आपका प्यार, आपकी सीख, आपका सब्र और हर मुश्किल समय में डटे रहने की आपकी ताकत मुझे हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।'

4 of 7
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
'आपने जिंदगी जीना सिखाया'
अनुपम ने आगे लिखा, 'आपने मुझे सिर्फ पैदा ही नहीं किया, बल्कि जिंदगी जीना भी सिखाया है। दूसरों की इज्जत करना, मुश्किलों में हिम्मत न हारना और कामयाबी मिलने पर भी घमंड न करना- यह सब मैंने आपसे ही सीखा है।'
विज्ञापन

5 of 7
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
'आपकी दुआओं की वजह से मिली कामयाबी'
अनुपम ने आगे लिखा, 'आज मैं जो कुछ भी हूं और मुझे लोगों से जो भी प्यार और सम्मान मिलता है, वह सब आपकी दुआओं और आपके दिए अच्छे संस्कारों की वजह से है। मेरी हर कामयाबी के पीछे आपकी मेहनत और आपका भरोसा है।'
विज्ञापन

6 of 7
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
'हर जन्म में आपका ही बेटा बनना चाहता हूं'
अनुपम ने आगे लिखा, 'मैं भगवान का जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है कि उन्होंने मुझे आपकी संतान बनाया। भगवान आपको एक लंबी, सेहतमंद और खुशियों से भरी जिंदगी दें। अगर सच में अगला जन्म होता है, तो मैं हर जन्म में आपका ही बेटा बनना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
'आपका बेटा बिट्टू'
अनुपम ने आगे लिखा, 'मां, आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं। आपका प्यारा बेटा, बिट्टू (अनुपम)' अनुपम जल्द ही फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे। 'खोसला का घोसला 2', 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और रणवीर शौरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में लौट रहे हैं।



यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन अब निभाना चाहते हैं ग्रे शेड के किरदार, अच्छे आदमी के रोल से हुए बोर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें