फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंकी पांडे ने शेयर की 'है जवानी तो इश्क होना है' की बीटीएस तस्वीरें, वरुण-मृणाल और पूजा हेगड़े ने लूट ली महफिल

Thu, 04 Jun 2026 07:28 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BTS Photos: डेविड धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' कल यानी 5 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले आज चंकी पांडे ने 'है जवानी तो इश्क होना है' की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने आज सोशल मीजिया पर 'है जवानी तो इश्क होना है' की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में चंकी फिल्म के अभिनेता वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और निर्देशक डेविड धवन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : इंस्टाग्राम
चंकी ने शेयर की बीटीएस तस्वीरें
चंकी पांडे ने इंस्टाग्राम पर स्कॉटलैंड से अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग के दौरान की कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। इस फिल्म में चंकी पांडे ने डॉ. गुलाटी का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

3 of 5
'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : इंस्टाग्राम
सभी के साथ दिए पोज
चंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। चंकी पांडे ने लिखा कि उन्हें इस फिल्म में डॉक्टर (डॉ. गुलाटी) का रोल निभाने में बहुत मजा आया। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वे कल सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को जरूर देखें।

4 of 5
'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की स्टार कास्ट
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, जिमी शेरगिल और मनीष पॉल ने मुख्य भूमिका निभाई है। मौनी रॉय इस फिल्म में कैमियो भूमिका में नजर आएंगी। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को रमेश तौरानी ने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है' 
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।  'है जवानी तो इश्क होना है' से पहले वरुण अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन के साथ फिल्म 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' जैसी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में कर चुके हैं।



यह भी पढ़ें: Aamir Khan: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी से शादी करेंगे आमिर, बोले- 'गौरी और मैं एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें