फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर रखे अपने विचार, कहा- ‘रास्ता बदलिए सिद्धांत नहीं’

Sat, 19 Feb 2022 05:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें, वीडियोज और विचार खुलकर शेयर करते रहते हैं।


 
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। अपनी बेहतरीन कलाकारी के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अनुपम खेर आज भी अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े रहते हैं। बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें, वीडियोज और विचार खुलकर शेयर करते रहते हैं।

इसी क्रम में अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर अपना एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता फैंस के साथ अपने विचार साझा करते नजर आए। अभिनेता ने चंद पंक्तियों की मदद से जीवन से जुड़ी काफी गहरी बात कह डाली।

 

विज्ञापन

अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया एप पर एक्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुछ पंक्तियां बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं कि, ‘जब मेहनत करने के बाद भी सपने पूरे नहीं हो रहे हो, तो रास्ता बदलिए सिद्धांत नहीं, क्योंकि पेड़ भी हमेशा पत्ते बदलता है जड़ नहीं।’

अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर के इस वीडियो पर उनके फैंस भी लगातार प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां फैंस इस वीडियो को लगातार लाइक कर रहे हैं, तो वही कमेंट कर उनके विचार से सहमत भी नजर आ रहे हैं। जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स अनुपम खेर के इस कथन की तारीफ करते और उनके सिद्धांत को नमन करते नजर आए।

विज्ञापन

अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार में पीड़ित लोगों की एक वीडियो पर आधारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें