फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने लता मंगेशकर को दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट, इमोशनल फैंस करने लगे ये मांग

Sat, 19 Feb 2022 05:22 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने लता मंगेशकर को दुबई में श्रद्धांजलि दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
आतिफ असलम और लता मंगेशकर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लता मंगेशकर की आवाज का जादू सरहदों के पार भी है। उनकी आवाज की गूंज सदियों तक रहेगी। उनके निधन से देश से लेकर विदेश तक लोग दुखी हैं। हाल ही में पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत की स्वर कोकिला को म्यूजिकल श्रद्धांजलि दी है। आतिफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 6 फरवरी को लता मंगेशकर का निधन हो गया था। जिसके बाद से ही बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस से लेकर नेता, उनके फैन लता दीदी को अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। अब आतिफ असलम ने लता जी का गाना गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आतिफ के इस कदम ने लोगों का दिल छू लिया है।  

 
विज्ञापन

आतिफ असलम ने दी लता जी को श्रद्धांजलि - फोटो : Social Media
बैन हटाने की करने लगे मांग
लोगों को आतिफ का ये वीडियो इतना पसंद आया कि कुछ लोग भारत सरकार से पाक कलाकारों पर से बैन हटाने की मांग कर रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने पर रोक लगा दी थी। कुछ लोगों ने कहा कि बैन हटाया जाना चाहिए क्योंकि संगीत की कोई सरहद नहीं होती है। 
विज्ञापन

लता दीदी और आतिफ - फोटो : Social Media
लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर ने लता को पांच साल की उम्र से ही संगीत सिखाना शुरू कर दिया था। लता मंगेशकर ने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें