यूजर्स ने भी वीडियो पर लुटाया प्यार
सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुपम खेर और मां दुलारी की बातचीत को खूब पसंद किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कितनी प्यार हैं, आपकी मां।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट लिखा, ‘ दुलारी रॉक्स, मैं जब भी इन्हें देखती हूं तो अपनी अम्मा को बहुत मिस करती हूं।’ इसी तरह के प्यार भरे कमेंट यूजर्स ने अनुपम खेर की मां दुलारी की प्यारी और भोली बातों को लेकर किए।
ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files Box Office: बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल फिल्म 'द बंगाल फाइल्स'? जानिए ओपनिंग डे का कलेक्शन
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा में अनुपम खेर
अनुपम खेर ने फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी का रोल निभाया है। इसके अलावा हाल ही में उनके डायरेक्शन में बनी एक फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी रिलीज हुई।