फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर के प्रेमी शिखर पहाड़िया ने लालबागचा राजा को दी विदाई, लिखा भावुक नोट

Sun, 07 Sep 2025 02:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lalbaugcha Raja: जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने गणपति उत्सव के बाद लालबागचा राजा को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है। 
 
विज्ञापन
शिखर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@shikharpahariya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिखर पहाड़िया ने आज रविवार को अपने सोशल मीडिया पर लालबागचा राजा की मूर्ति और विसर्जन की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में शिखर गणपति के पास भगवान गणेश की भव्य मूर्ति और समुद्र तट पर विसर्जन की तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

 

शिखर पहाड़िया
शिखर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'लालबागचा राजा की जय। गणपति बप्पा मोरया.. अगले साल जल्दी आना। मुंबई बाधा हटाने वाले गणपति को सलाम करते हैं।'

लालबागचा के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लालबागचा राजा, मुंबई के लालबाग बाजार में 1934 में कोली मछुआरों द्वारा स्थापित गणेश मूर्ति है। यह मूर्ति तब बनाई गई थी, जब मछुआरों और व्यापारियों ने बाजार के लिए स्थायी जगह की मन्नत मांगी थी। उनकी मन्नत पूरी होने पर उन्होंने कृतज्ञता में यह मूर्ति स्थापित की। 2025 तक लालबागचा राजा 92 साल पूरे कर चुके हैं। 2020 में कोविड-19 के कारण पहली बार उत्सव रद्द हुआ था और जागरूकता अभियान चलाया गया था। लालबागचा राजा मुंबई की सांस्कृतिक धरोहर है और हर साल 11 दिनों में लाखों भक्त यहां दर्शन करने आते हैं।
 
विज्ञापन

शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर पहाड़िया अपने पिता का बिजनेस संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। वह लंदन में वधावन ग्लोबल कैपिटल के साथ इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट का काम भी करते हैं। 2013 में रॉयल जयपुर पोलो टीम के सदस्य के रूप में उन्होंने बर्कशायर पोलो क्लब लंदन में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। वहीं जान्हवी कपूर जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें