फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने क्यों किया हेयर ट्रांसप्लांट से मना, ऑफर हुए थे रुपये; बोले- 'मैं पैसे नहीं...'

Fri, 20 Mar 2026 12:02 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher On Hair transplant: अनुपम खेर को एक बार किसी फिल्म के लिए ऑफर मिला था, लेकिन उनकी एक शर्त थी कि अनुपम हेयर ट्रांसप्लांट कराएं। लेकिन अभिनेता ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया। जानिए क्यों?
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'हम आपके हैं कौन' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी बेहतरीन फिल्में कर चुके अनुपम खेर ने 1981 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। तब वह गंजे थे। उस समय कई लोगों ने उनके एक्टर बनने के सपने पर सवाल उठाए थे। लेकिन उन्होंने मेहनत से कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। हाल ही में अनुपम ने हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर दिलचस्प किस्सा बताया।

विज्ञापन

कई हेयर वीविंग कंपनियों का सपना हैं अनुपम
हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने बताया कि कई हेयर वीविंग कंपनियों और डॉक्टरों ने उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए पैसे ऑफर किए थे। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं हर हेयर वीविंग कंपनी का सपना हूं। बहुत से लोग पैसे देने को तैयार हैं कि बस बाल लगवा लो। लेकिन मैंने उन्हें ये मौका नहीं दिया।'

बालों से जुड़ा बताया एक किस्सा
अनुपम का कहना है कि कितने भी पैसे की जरूरत हो, वह बाल नहीं लगवाएंगे क्योंकि ऐसा करने से वह खुद को बदल देंगे और वही अनुपम खेर नहीं रहेंगे। उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। अनुपम ने बताया जब उनके बेटे सिकंदर छोटे थे, तो एक बार अनुपम अखबार पढ़ रहे थे, जिसमें हेयर ऑयल का विज्ञापन था। सिकंदर ने सोचा पिताजी बाल लगवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्होंने कहा, 'पिताजी, सोचना भी मत।'

अनुपम को किस बात से परहेज
अनुपम खेर युवाओं को बहुत पसंद करते हैं। उनका कहना हैं कि युवा उन्हें 'सर' या 'अंकल' न कहकर 'एके' या 'अनुपम जी' कहें। अनुपम को 'अंकल जी' कहलाना पसंद नहीं क्योंकि इससे वह एक खास उम्र की कैटेगरी में बंध जाते हैं। वे रूढ़ियों को तोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे अनुपम 
अनुपम खेर फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे। यह 2006 की हिट फिल्म 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है। इसमें अनुपम खेर, रणवीर शौरी, परवीन डबास, किरण जुनेजा और बोमन ईरानी पुराने किरदारों में वापस आएंगे। फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' का गाना 'फिर से नैना' हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज के दीवाने हुए फैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें