गाना 'फिर से नैना' हुआ रिलीज
'धुरंधर द रिवेंज' का गाना 'फिर से नैना' आज रिलीज किया गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। इसका संगीत शशवत सचदेव ने बनाया है और बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। यह गाना बहुत भावुक है, जो किसी प्रियजन से लंबे समय बाद मिलने की खुशी और दर्द को दिखाता है। अरिजीत की आवाज ने इसे और भी खूबसूरत बना दिया है।
फैंस ने गाने को लेकर दी प्रतिक्रिया
फिल्म देख चुके दर्शकों ने गाने पर कमाल की प्रतिक्रियाएं दी है। कई लोगों ने यूट्यूब पर सुनकर अपनी राय पेश की है।
- एक फैन ने लिखा, 'गाना सुनकर उनकी आंखें भर आईं'
- दूसरे ने लिखा, 'यह गाना फिल्म में बिल्कुल सही जगह पर है, मुझे रुला दिया'
- एक फैन ने लिखा, 'अरिजीत ने दर्द भरे शब्दों में भी प्यार की खूबसूरती दिखा दी'
- एक फैन ने लिखा, 'रणवीर सिंह के भाव देखकर जुदाई का दर्द साफ महसूस होता है'
- कई फैंस ने इरशाद कामिल के बोलों की तारीफ की और कहा कि आजकल के गानों में यह बहुत साफ और शानदार गाना है।
अरिजीत सिंह ने गाया है गाना
इस साल की शुरुआत में उन्होंने पार्श्व गायन से संन्यास की बात कही थी, लेकिन उन्होंने कहा था कि उनके कई गाने पहले से तैयार हैं, जो जल्द रिलीज होंगे। फिल्म की पहले भाग में भी उन्होंने 'गहरा हुआ' गाना गाया था, जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।