फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तन्वी द ग्रेट' की शुभांगी दत्त को मिला 'उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार', अनुपम खेर ने दी बधाई; लिखा- 'मेहनत कभी..

Sun, 01 Mar 2026 03:32 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Post For Tanvi The Great Actress Shubhangi Dutt: अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की मुख्य अभिनेत्री शुभांगी दत्त को इस फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार' मिला है। इस खुशी में अनुपम ने शुभांगी के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। 
विज्ञापन
अनुपम खेर और शुभांगी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की मुख्य अभिनेत्री शुभांगी दत्त को इस फिल्म में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए 'उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। इसी खुशी में इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनुपम खेर ने शुभांगी के लिए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपना प्यार जताया है और साथ ही अभिनेत्री की प्रशंसा की है।

विज्ञापन

अनुपम का पोस्ट
अनुपम खेर ने अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की मुख्य अभिनेत्री शुभांगी दत्त के साथ कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अुनपम ने शुभांगी को अपनी निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के लिए अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। अनुपम ने इन तस्वीरो के साथ लिखा, 'प्यारी शुभांगी, बहुत बढ़िया काम के लिए पुरस्कार।'

शुभांगी को मिला अवॉर्ड 
अनुपम ने आगे लिखा, 'शुभांगी सामाजिक प्रभाव के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन का पुरस्कार जीतने पर तुम्हें ढेर सारी बधाई। मैंने हमेशा तुमसे कहा था कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इसमें थोड़ा समय लग सकता है, ये तुम्हारे सब्र की परीक्षा ले सकती है, इसमें आंसू और हिम्मत की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन यह हमेशा फल देती है। और आज ये सबसे खूबसूरत तरीके से फल दे रही है।'


 

फिल्म के किरदार को लेकर अनुपम का नोट
अनुपम ने आगे लिखा, 'तन्वी के किरदार में तुम्हारा समर्पण, ईमानदारी और शांत ताकत ने सबके दिल छू लिए हैं। यह पुरस्कार सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि एक अच्छी अभिनेत्री और एक अच्छे इंसान के रूप में तुम्हारी पहचान है। #TanviTheGreat की पूरी टीम तुम पर बहुत गर्व महसूस कर रही है। हमने पीछे की मेहनत देखी है, अनुशासन देखा है, विश्वास देखा है। अब दुनिया भी इसे देख रही है। बस ऐसे ही रॉक करते रहो, आगे बढ़ते रहो, चमकते रहो। ये तो अभी शुरुआत है।'
विज्ञापन

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के बारे में
'तन्वी द ग्रेट' अनुपम खेर द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म है, जो 2025 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक ऑटिस्टिक लड़की की कहानी दिखाती है। जिसका किरदार शुभांगी दत्त ने निभाया है। यह फिल्म साहसदृढ़ता और सपनों को पूरा करने की भावना को दर्शाती है। जिसमें तन्वी अपने शहीद पिता की तरह भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे रश्मिका-विजय, लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, देखें वायरल वीडियो..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें