फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपाल यादव ने बयां की चेक बाउंस केस की अलग कहानी, बोले- ‘पैसे लेकर लोगों को फंसाना गलत है’

Sat, 28 Feb 2026 10:34 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajpal Yadav Press Conference: शनिवार को अभिनेता राजपाल यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेक बाउंस केस को लेकर विस्तार से बातचीत की। अपना पक्ष सामने रखा। जिंदगी से मिले कुछ सबक भी लोगों के साथ साझा किए।  

विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपाल यादव पिछले दिनों एक चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में रहे। इस वजह से जेल में कई दिन भी गुजारे। जमानत पर जेल से बाहर आए राजपाल यादव ने अपना दर्द साझा किया है। शनिवार को की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह खुलकर इस पूरे मुद्दे को लेकर बोले। कहां उनसे चूक हुईं, इसे लेकर भी विस्तार से बातचीत की। 

राजपाल ने एग्रीमेंट को लेकर रखा अपना पक्ष

विज्ञापन

राजपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने काम और इस पूरे चेक बाउंस केस को लेकर साफ शब्दों में अपनी बात सामने रखी। वह कहते हैं, ‘मुझे काम करते हुए 26 साल हो गए हैं। कम से कम 200 एग्रीमेंट हुए हैं। 1 लाख से 1.5 लाख और फिर 15 लाख तक के एग्रीमेंट साइन किए। अगर मैंने एग्रीमेंट पर लड़ाई लड़ी होती, तो मेरे ऊपर सिर्फ एक केस क्यों है, और किसी पर केस नहीं है? मुझसे पूछा गया है कि 5 करोड़ रुपये कहां से आए और कहां गए? देखिए, मैं 1500 करोड़ रुपये का आदमी हूं। इस फिल्म के पीछे जो भी है, मैं उसका साथ देने को तैयार हूं, लेकिन पैसे लेकर लोगों को फंसाना गलत है।’  

इस पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजपाल कभी परेशान तो कभी कुछ सोचते नजर आए। - फोटो : PTI
अभिनेता ने दूसरे पक्ष को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया
राजपाल यादव आगे कहते हैं, ‘माधव और मिथिलेश का इरादा सही नहीं था। यह तीन लोगों की लड़ाई है। यह आन की लड़ाई है। मैं खुद को गवाह मानता हूं और वे लोग खुद को गवाह मानते हैं। हम तीनों जानते हैं कि हम कब मिले? क्या बातें हुईं? अगर जिंदगी उनके वीडियो जितनी सस्ती होती है तो मैं उनके पैरों पर गिर जाता हूं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि कफन के अलावा इस दुनिया से कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए सबको सिखाओ कि जब भी किसी के साथ काम करो, तो हमेशा अच्छे इरादे रखो। अगर तुम्हारे अंदर पॉजिटिविटी है, तो नतीजे पॉजिटिव होंगे। अगर तुम्हारे अंदर नेगेटिविटी है, तो नतीजे नेगेटिव होंगे।’
विज्ञापन

अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

क्या है चेक बाउंस केस से जुड़ा पूरा मामला? 
2010 के एक चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सजा को 18 मार्च तक के लिए अंतरिम तौर पर सस्पेंड कर दिया है। कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत मिली है। 11 दिन जेल में बिताने के बाद  वह बाहर आए। राजपाल यादव 9 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के मामले में जेल गए थे। शनिवार को राजपाल यादव ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की बात भी फैंस के साथ साझा की है, वह वह एक्टर के साथ ही कंटेंट क्रिएटर भी बन गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें