फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने सुनाए डेविड धवन और अपनी यारी के किस्से, बोले- 40 साल नई है हमारी दोस्ती

Tue, 23 May 2023 04:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह डेविड धवन के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दोनों कई पुराने किस्से साझा करते हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर-डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर एक्टर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी अपडेट यहां फैंस के साथ शेयर करते नजर आते हैं। आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें वह और फिल्मकार डेविड धवन बातचीत करते नजर आ रहे हैं। साथ में मिलाप जावेरी भी वहां मौजूद हैं। 

विज्ञापन


याद किए पुराने किस्से
दरअसल, हुआ यह कि अनुपम खेर अचानक डेविड धवन के घर जा पहुंचे। डेविड के घर यह एक्टर की सरप्राइज विजिट थी। अनुपम खेर को देख डेविड बेहद खुश हुए। इस दौरान दोनों ने कई पुराने किस्से साझा किए। वीडियो में बताया कि उनकी फिल्म 'सारांश' की एडिटिंग डेविड धवन ने ही की थी। फिल्म की एडिटिंग के दौरान डेविड धवन उन्हें बाहर निकाल देते थे।

वरुण-रोहित का किया जिक्र
इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, 'डेविड और मेरी दोस्ती 40 साल नई है। तब से, जब मैं पैदल चलता था और डेविड धवन अपने खटारे लेम्ब्रेटा स्कूटर पर। डेविड की पत्नी लाली मेरे लिए तब भी उतनी ही स्वादिष्ट अंडे की भुर्जी बनाती थी, जितनी आज! वरुण कभी हाफ पैंट में होता था, कभी उसमें भी नहीं। रोहित के हाथ में आमतौर पर किताब होती थी। सुबह-सुबह बिना बताए डेविड के घर जाने की परंपरा आज भी बरकरार है। अब परिवार के सदस्य बढ़ गए हैं और मेरे प्रति उन सभी का प्यार भी!'
विज्ञापन


धवन परिवार का जताया आभार
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'आज हम सब पर प्रभु की अपार कृपा है। सबको मेहनत से अपने हिस्से की कामयाबी मिली है। डेविड को थोड़ी ज्यादा। हर बार उसके घर जाकर, उससे मिलकर दिन बन जाता है। धन्यवाद धवन परिवारा। इतने वर्षों के प्यार के किए! हनुमान जी आपको हमेशा खुश रखें। इस वीडियो में मिलाप जावेरी की गेस्ट अपीयरेंस है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें