फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Laundering Case: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन, फिर मांगी विदेश यात्रा की अनुमति

Tue, 23 May 2023 04:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली घोटाले के मुख्य आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ ईडी के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडीज भी आरोपी हैं। अक्सर वह कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचती हैं। अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री आज फिर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कोर्ट से विदेश यात्रा करने की परमिशन मांगी है। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली घोटाले के मुख्य आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ ईडी के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


पिछले साल भी मांगी थी अनुमति
इससे पहले जैकलीन को अपने पेशे के सिलसिले में जनवरी में दुबई जाने की अनुमति दी गई थी। दरअसल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक आरोपी के रूप में जैकलीन को हर बार विदेश यात्रा करने के लिए अनुमति की जरूरत होती थी। जब जैकलीन ने पिछले साल विदेश यात्रा का अनुरोध किया था, तो अदालत इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं दिसंबर 2022 में जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ जारी एक लुक-आउट-सर्कुलर के आधार पर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।

इसे भी पढ़ें- Sonam Bajwa: समाज में पसरे लैंगिक भेदभाव पर फूटा सोनम बाजवा का गुस्सा, बोलीं- इससे मैं भी गुजरी हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकेश पर ये हैं आरोप
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर व्यापारियों, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों से पैसे ऐंठने का आरोप लगाया गया है। सुकेश चंद्रशेखर ने रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर शीर्ष सरकारी अधिकारी बनकर 200 करोड़ रुपये वसूले थे जब वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। एजेंसी के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि इन पैसों से जैकलीन फर्नांडीज को भी महंगे तोहफे दिए गए हैं। हालांकि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को जो करोड़ों रुपये के तोहफे दिए थे उसे भी ईडी जब्त कर चुकी है। बताया जाता है कि जैकलीन ने सुकेश से उस समय भी मुलाकात की जब वह जेल में बंद था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें