फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: दिवंगत मनोज कुमार के घर पहुंचे अनुपम खेर, अभिनेता ने साझा की सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा भावुक संदेश

Thu, 10 Apr 2025 10:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के परिवार से मिलने के लिए हाल ही में अनुपम खेर पहुंचे। मनोज जी को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ तस्वीरें और एक भावुक संदेश अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। जानिए, इस संदेश में अनुपम खेर ने क्या लिखा? 

विज्ञापन
दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पेज पर मनोज कुमार जी को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। वह आज यानी गुरुवार को दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के परिवार से मिलने उनके घर गए। मनोज कुमार जो याद करते हुए अनुपम खेर ने एक संदेश भी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है। अनुपम खेर मानते हैं कि मनोज कुमार जी का बहुत बड़ा योगदान उनके करियर और जीवन पर रहा है। 

अनुपम ने भावुक संदेश लिखा 

विज्ञापन

अनुपम खेर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जो संदेश लिखा है, उसमें उनके मन की भावनाएं, मनोज जी के सम्मान नजर आ रहा है। वह लिखते हैं, ‘मनोज कुमार जी के दोस्तों और परिवार से मिला। श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरे जीवन में मनोज जी बहुत योगदान रहा है, इसके लिए धन्यवाद।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: इस फिल्म में बेटे के अभिनय की मुरीद हुईं अनुपम खेर की मां दुलारी, बोलीं- 'दस अवॉर्ड भी कम होंगे' 

मनोज कुमार के लिए कही ये बात 
आगे अनुपम खेर अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मनोज जी एक अभिनेता और निर्देशक में याद रखे जाएंगे। साथ ही वह एक देशभक्त भारतीय के तौर पर भी याद किए जाएंगे। जय हिंदी, जय भारत।’ पिछले दिनों भी मनोज कुमार के निधन के बाद अनुपम खेर ने एक किस्सा साझा किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह मनोज कुमार जी से काम मांगने गए तो उन्होंने कहा था कि तुम कुछ बड़ा करोगे। इस बात ने उस समय अनुपम खेर का हौसला बढ़ाया था। 

ये खबर भी पढ़ें:Sikandar Kher: अनुपम खेर से कौन सी चीज सीखना चाहते हैं सिकंदर? साझा किया रॉबर्ट डी नीरो से जुड़ा किस्सा  
विज्ञापन

 

अनुपम खेर का करियर फ्रंट 
अनुपम खेर के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तन्वी’ का पहला लुक जारी हुआ है। इस फिल्म को बनाने का फैसला अनुपम खेर ने चार साल पहले लिया था। फिल्म की पहली झलक में एक लड़की तन्वी की इमोशनल कहानी नजर आई लेकिन इसमें हीरोइन कौन है, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें