मां बोलीं- 'मैं भी मोदी साब से मिलने जाती'
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, इसमें अनुपम खेर अपनी मां से कहते हैं, 'सब कुंभ में पूछ रहे थे कि मां को क्यों नहीं लाए?' इस पर उनकी मां हंसते हुए कहती हैं, 'मैं तुम्हें मारूंगी'। एक्टर ने फिर सवाल किया, 'वैसे आप क्यों नहीं गईं?' इस पर दुलारी ने कहा, 'कमाल है...आपने मुझसे कहा? मैं तो दस टांगों से जाती। मोदी साब को मिलने'। एक्टर ने कहा, 'मोदी साब दिल्ली में थे मम्मी..' इस पर दुलारी कहती हैं, 'नहीं, नहीं वो वही हैं, जहां तुम गए थे प्रयागराज में। वो सबकी दुआ लेते हैं'।
यह खबर भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: सफलता को सिर पर नहीं चढ़ने देतीं रश्मिका, बोलीं- 'ये पलक झपकते आ सकती है तो जा भी सकती है'
सब खबर रखती हैं दुलारी मां
इसके बाद अनुपम खेर अपनी मां को महाकुंभ की व्यवस्थाओं के बारे में बताते दिखे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे संगम में डुबकी लगाकर बहुत सुकून मिला। अभी 29 तारीख को तो बहुत ज्यादा लोग आने वाले हैं'। इस पर दुलारी ने कहा, 'भगवान के नाम में शांति है। कमाल का इंतजाम रखा है। जो तकदीर में होता है वो मिलता है'। पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन लिखा है, 'अनुमहाकुंभ ! माता जी ! योगी जी ! और मोदी जी! मां को मेरे महाकुंभ के ट्रिप के बारे में बता रहा था तो उनके अपने ही लॉजिक थे! सब चीजों की खबर रखती हैं मां। खासकर मोदी जी की! आप भी देखिए मजेदार बातचीत!
जन्मदिन कहां मनाएंगे अनुपम खेर?
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'बड़ा अच्छा टेंट था। बहुत सुंदर व्यवस्था है। मैं अवधेशानंद जी के टेंट में थे। उन्होंने आपके लिए प्यार भेजा है। मैंने सोचा है कि मैं अपना जन्मदिन भी वहीं मनाऊंगा'। मां दुलारी के साथ अनुपम खेर की बातचीत को उनके भाई राजू खेर गौर से सुनते दिख रहे हैं। अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आ रहे हैं। कंगना रनौत की इस फिल्म में वे जेपी नारायण की भूमिका में हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Laila Majnu: तृप्ति-अविनाश की 'लैला मजनू' ने हासिल किया मील का पत्थर, री-रिलीज के सिनेमाघरों में 25 हफ्ते पूरे