फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tum Bin Turns 24: 'तुम बिन' के 24 साल हुए पूरे, अनुभव सिन्हा ने लिखा भावुक नोट; 'हिट और फ्लॉप क्या होता है'

Sun, 13 Jul 2025 07:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anubhav Sinha Priyanshu Chatterjee Movie: रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तुम बिन' 13 जुलाई 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे 24 साल हो चुके हैं। इसे लेकर फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास नोट शेयर किया है।
विज्ञापन
फिल्म "तुम बिन" - फोटो : इंस्टाग्राम@anubhavsinhaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म "तुम बिन" को रिलीज हुए 24 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक और राकेश बापट मुख्य भूमिकाओं में थे। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इस खास मौके पर एक भावुक नोट लिखा है।
विज्ञापन

 

अनुभव सिन्हा का फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट
अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'तुम बिन' की एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जब उन्होंने यह फिल्म शुरू की थी, तब उनके पास सिर्फ एक कहानी थी। उन्हें हिट या फ्लॉप का कोई अंदाजा नहीं था। उनकी छोटी सी टीम ने पूरे जोश के साथ काम किया। सभी ने मिलकर हर काम किया, चाहे खाना हो, सोना हो या कुछ और। उन्होंने कहा कि फिल्में ऐसे ही बननी चाहिए, खुले दिल और बिना किसी डर के।'

फिल्म की सफलता को लेकर अनुभव की राय 
अनुभव सिन्हा ने बताया कि किसी फिल्म की सफलता उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में उसकी यादों से तय होती है। उन्होंने एक 20 मिनट का मेकिंग वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि उनकी टीम ने बिना जीत-हार की चिंता किए फिल्म बनाई।
विज्ञापन

अनुभव सिन्हा ने किया शुक्रिया
इस पोस्ट के आखिर में अनुभव सिन्हा ने निर्माता भूषण कुमार और उन सभी निर्माताओं का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने 90 के दशक में ऐसी फिल्में बनाईं। उन्होंने कहा कि दर्शक आज भी वही हैं और निर्माताओं को निर्देशकों पर भरोसा करके ऐसी फिल्में फिर से बनानी चाहिए।'

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 'धड़क 2' के ट्रेलर पर अमिताभ बचपन ने लुटाया प्यार, लिखा- 'सभी को शुभकामनाएं...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें