कैसा लगा बिग बी को 'धड़क 2' का ट्रेलर
आज एक्स हैंडल पर अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'धड़क 2' का आधिकारिक ट्रेलर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'टी 5440 - सभी को शुभकामनाएं ..' अमिताभ की इस पोस्ट पर 'धड़क 2' की निर्माता मीनू अरोड़ा ने आभार जताते हुए लिखा, 'आपका आशीर्वाद और समर्थन मेरे और हम सभी के लिए बहुत मायने रखता है। धन्यवाद सर।'
फिल्म 'धड़क 2'
'धड़क 2' यह फिल्म प्यार, जाति और सामाजिक बंधनों की कहानी दिखाती है। सिद्धांत चतुर्वेदी नीलेश के किरदार में हैं, जो अपनी पहचान और अस्तित्व की चुनौतियों से जूझता है। तृप्ति डिमरी विधि की भूमिका में हैं, जो एक अमीर परिवार की लड़की है, लेकिन एक ऐसे पुरुष से प्यार करती है, जिसे समाज कमतर मानता है। ट्रेलर में दोनों की भावनात्मक केमिस्ट्री और सामाजिक तनाव देखने लायक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवोदित निर्देशक शाजिया इकबाल ने कहा, "धड़क 2 आज के युवाओं की कहानी है। यह प्यार के साथ-साथ पहचान और समाज में अपनी जगह बनाने की लड़ाई को दर्शाती है।" फिल्म का निर्माण करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज़, क्लाउड 9 पिक्चर्स के तहत किया गया है।
यह भी पढ़ें: अनुष्का सेन ने शेयर किया स्टाइलिश लुक, बोलीं- क्या अद्भुत दिन है..