अन्नू कपूर और तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात पर दी सफाई
अपनी बात को और साफ करते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि अगर वो किसी के फिजिकल अपीयरेंस को नोटिस करते हैं, तो वो उसे सराहना के तौर पर देखते हैं, न कि डिजायर के रूप में। उन्होंने समझाया कि किसी की खूबसूरती या बॉडी की तारीफ करना मतलब यह नहीं होता कि उसमें कोई गलत भावना हो।
इस बात को समझाने के लिए उन्होंने उदाहरण दिया कि जैसे हम किसी महंगी कार, जैसे रोल्स-रॉयस को देखकर उसकी तारीफ करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि हम उसे पाना ही चाहते हैं।
अगर उन्हें बुरा लगा तो उनके पैर पकड़ लूंगा
अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी बात मानने में कोई झिझक नहीं है और अगर जरूरत पड़ी तो वह माफी मांगने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'अगर वो (तमन्ना भाटिया) मुझसे पूछेंगी कि क्या मैंने ऐसा कहा था? तो मैं कहूंगा हां मैंने कहा था। अगर उन्हें बुरा लगा है, तो मैं उनके पैर पकड़ लूंगा। अगर 71 साल का आदमी उनके पैर छुएगा, तो वो क्या कहेंगी? कुछ नहीं, क्योंकि मेरा कोई गलत इरादा नहीं है।'