Alia Bhatt On Raha: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा के करियर को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो राहा को क्या बनते हुए देखना चाहती हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा 3 साल की हो गई है, और आलिया अभी से अपनी बच्ची के भविष्य के लिए सोचने लगीं हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वे राहा को कौनसे करियर फील्ड में देखने पसंद करेंगी। इसमें चौंकाने वाली बात ये रही कि उन्होंने राहा के भविष्य में एक्टिंग या बॉलीवुड स्टार बनने का जिक्र नहीं किया।
आलिया इस फील्ड में बनाना चाहती हैं राहा का करियर
फेमिना को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपनी सोच और पर्सनल लाइफ को लेकर दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लगता है जब सब कुछ एक टीम की तरह काम करता है। अगर मैं एथलीट होती, तो जरूर कोई टीम स्पोर्ट खेलती।
ये बात मैं कभी-कभी सोचती भी हूं। यहां तक कि अपनी बेटी के लिए भी, मैं चाहती हूं कि वो एथलीट बने। वो बहुत कॉम्पिटिटिव है और काफी एक्टिव भी। वो अभी सिर्फ तीन साल की है, लेकिन बहुत उछल-कूद करती रहती है। मुझे टीमवर्क में सच में बहुत खुशी मिलती है।’
मां बनने के बाद हुए बदलावों पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
मां बनने के बाद अपने काम को लेकर सोच में आए बदलाव पर आलिया ने कहा कि एम्बिशन का मां बनने से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि पैरेंट बनने के बाद प्राथमिकताएं जरूर बदलती हैं, लेकिन इससे जिंदगी और करियर में क्वालिटी पर ज्यादा फोकस आता है, और उनके साथ भी ऐसा ही हुआ।