फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swatantrya Veer Savarkar: 'बिग बॉस 17' हारने के बाद भी अंकिता जीत गईं एक दूसरी बाजी, इस फिल्म में आएंगी नजर

Wed, 31 Jan 2024 08:38 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


अंकिता लोखंडे 'बिग बॉस 17' तो नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है। 'बिग बॉस' के घर से बाहर आते ही उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से अंकिता लोखंडे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। अंकिता 'बिग बॉस 17' की विजेता तो नहीं बन पाईं, लेकिन अब उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। इन ऑफर्स में टेलीविजन प्रोजेक्ट्स के अलावा फिल्में भी शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट को साझा करते हुए, अपनी आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी साझा की है। अंकिता के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


Preity zinta: जब बॉलीवुड के हीरो अंडरवर्ल्ड से डरकर दुबक गए थे, तब प्रीति जिंटा ने उठाया था उनके खिलाफ ये कदम

बिग बॉस 17 के बाद एक नए अध्याय की शुरुआत 
अंकिता लोखंडे 'बिग बॉस 17' तो नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है। 'बिग बॉस' के घर से बाहर आते ही उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिलने शुरू हो गए हैं। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के टीजर को साझा करते हुए लिखा है, 'बिग बॉस 17 के बाद एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हूं। स्वतंत्र वीर सावरकर का हिस्सा बनकर मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है।'

Bhakshak: 'मुजफ्फरपुर शेल्टर होम' केस से क्या है 'भक्षक' का कनेक्शन? ट्रेलर देख उठ रहे हैं सवाल!

रणदीप हुड्डा के साथ साझा करेंगी स्क्रीन 
विज्ञापन

'स्वतंत्र वीर सावरकर' एक बायोपिक फिल्म है। अंकिता लोखंडे इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ दिखाई देंगी। अंकिता और रणदीप हुड्डा की यह फिल्म राष्ट्रीय शहीद दिवस पर भारतीय सशस्त्र संघर्ष के शहीदों को श्रद्धांजलि देगी। यह फिल्म 22 मार्च, 2023 को रिलीज होगी। 'स्वतंत्र वीर सावरकर' हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन


अंकिता का वर्क फ्रंट 
अंकिता लोखंडे एक बार बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' से पहले अंकिता 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने कंगना रणौत के साथ स्क्रीन साझा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें