आलिया ने अपने नाना के साथ बिताए पलों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नरेंद्र राजदान का 92वां जन्मदिन मनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने भावुक नोट साझा करते हुए लिखा, ''मेरे दादाजी, मेरे हीरो, 93 तक गोल्फ खेले। 93 तक काम किया। सबसे अच्छा ऑमलेट बनाया। बेहतरीन कहानियां सुनाईं। वायलिन बजाया। उनकी परपोती के साथ खेला। उन्हें क्रिकेट से प्यार था। उन्हें स्केचिंग से प्यार था। परिवार और अंतिम पल तक उन्होंने अपने जीवन को प्यार किया। मेरा दिल दुख से भरा है लेकिन खुशी से भी भरा है, क्योंकि मेरे दादाजी ने हमें खुशी दी है और इसके लिए धन्य और आभारी महसूस करते हैं कि उन्होंने हमें पाला है।''
Laxman Utekar: लक्ष्मण उतेकर ने विक्की के अपोजिट सारा अली खान को क्यों किया कास्ट, निर्देशक ने बताई खास वजह