यूपी पुलिस के जाबांज इंस्पेक्टर अनिरुद्ध साउथ में धमाकेदार शुरुआत अपनी फिल्म 'डॉक्टर चक्रवर्ती' से करेंगे। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक विशेष जगह बनाने वाले निर्देशक शेखर सूरी के निर्देशन में निर्मित एक और थ्रिलर तेलुगू फिल्म 'डा. चक्रवर्ती ' के निर्देशक शेखर सूरी, अभिनेता व 'गन्स ऑफ बनारस' के फेम अनिरुद्ध सिंह और अभिनेत्री सोनिया मान फिल्म के प्रमोशन के संदर्भ में इन दिनों घूम रहें।
अभिनेता अनिरुद्ध सिंह का निर्देशक शेखर सूरी के साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'गन्स ऑफ बनारस' में काम किया था। अभिनेत्री सोनिया मान की यह दूसरी तेलुगू फिल्म है।
इससे पहले उन्होंने तेलुगू फिल्म 'ढी अंटे ढी' में बतौर अभिनेत्री के रूप में काम किया है। सोनिया मान फिलहाल बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ मराठी फिल्म 'हृदयांतर' में काम कर रही हैं। इससे पहले म्यूजिक एल्बम, पांच पंजाबी फिल्म, एक मलयालम फिल्म में काम कर चुकी है।
तेलुगू फिल्म 'डॉ. चक्रवर्ती' आज रिलीज होने जा रही है। आपको बता दे कि शेखर सूरी इससे पहले 'अदृष्टम', 'ए फिल्म बाई अरविंद', 'थ्री' और 'अरविंद-2' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं अनिरुद्ध के फिल्म को लेकर यूपी में और पुलिस महकमे में बहुत उत्साह हैं।
मारधाड़ और कमर्शियल फिल्मों से हटकर दर्शकों को कुछ नया सोचने को मजबूर करने में माहिर शेखर सूरी का कहना है कि उनकी यह नई फिल्म अन्य फिल्मों से बिलकुल अलग है। उनकी नजर में फिल्म की सफलता उसकी कहानी और उसे पेश करने के तौर-तरीकों पर निर्भर करती है। वहीं अनिरुद्ध भी इस फिल्म को अपने करियर की ब्लॉकबस्टर मान रहे हैं। अनिरुद्ध इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं और पीसीबी होस्टल के अंतवासी रहे हैं, इस समय वो इलाहाबाद क्राइम ब्रांच में नियुक्त हैं।