फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी में क्यों शामिल नहीं हुए सनी देओल? हो सकती है यह वजह

Sun, 07 Jan 2024 01:10 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला

सार

'एनिमल' की सफलता बॉबी देओल के लिए काफी मायने रखती है। लोगों को लग रहा था कि सनी अपने भाई बॉबी की खुशी में शामिल होने के लिए जरूर 'एनिमल' फिल्म की सक्सेस पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन इसके उलट सनी नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 'एनिमल' ने अब तक 850 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। शनिवार यानि कल रात को फिल्म की सफलता की खुशी में पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों के अलावा आलिया भट्ट और तमन्ना भाटिया भी मौजूद थीं, लेकिन लोगों की नजरें बॉबी देओल के भाई सनी देओल को ढूंढती रहीं। लोगों को लग रहा था कि भाई की खुशी में शामिल होने के लिए सनी पार्टी में जरूर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- Annapoorani: नयनतारा की 'अन्नपूर्णानी' के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप
विज्ञापन


सनी देओल को पार्टियां नहीं पसंद 

सनी देओल ने पिछले दिनों अपने दिए एक इंटरव्यू में बॉबी की फिल्म 'एनिमल' की काफी तारीफ की थी। उन्हें फिल्म में बॉबी की एक्टिंग भी काफी पसंद आयी थी। 'एनिमल' की सफलता बॉबी देओल के लिए काफी मायने रखता है। लोगों को लग रहा था कि, सनी अपने भाई बॉबी की खुशी में शामिल होने के लिए जरूर 'एनिमल' फिल्म की सक्सेस पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन इसके उलट सनी नहीं दिखाई दिए। अब इंटरनेट पर सनी देओल का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें सनी कहते हैं कि उन्हें बॉलीवुड की पार्टियां पसंद नहीं हैं और सिर्फ बॉलीवुड की पार्टी नहीं बल्कि कोई भी पार्टी। उनके मुताबिक सारी पार्टियां एक जैसी ही होती हैं, जिसमें बस शराब और गॉसिप होती हैं। इस इसमें वे कहते नजर आए कि न तो उन्हें शराब पसंद है और न ही गॉसिप।'

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' स्टार कंगना के लिए क्या आसान होंगी राहें? मानहानि वाले केस पर रोक लगाने की मांग

इन फिल्मों में आएंगे नजर 

साल 2023 सनी देओल के लिए काफी सफल साल रहा है। 2023 में उनकी फिल्म गदर 2 आई जिसने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए, वहीं  बॉबी देओल ने भी 'एनिमल' फिल्म के जरिए बॉलीवुड में दुबारा अपनी धमाकेदार वापसी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले दिनों में सनी 'सफर' और 'लाहौर 1947' में दिखाई देंगे, वहीं बॉबी देओल की 'हॉउसफुल 5' 2025 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें