फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: एक बार फिर साथ दिखे रणबीर कपूर और बॉबी देओल, एक-दूसरे को गले लगाकर पोज देत हुए नजर आए दोनों सितारे

Sat, 23 Dec 2023 11:06 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर और बॉबी देओल एनिमल के बाद आज एक कार्यक्रम में मिले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और बॉबी देओल अपनी हालिया रिलीज फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म में दोनों के अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना की जा रही है। दोनों ने एनिमल में पहली बार साथ में स्क्रीन साझा की। हाल ही में रणबीर और बॉबी ने एक कार्यक्रम में रीयूनियन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दोनों सितारे इस दौरान बेहद खुश नजर आए। 

विज्ञापन

एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए दोनों सितारे 

रणबीर कपूर और बॉबी देओल एनिमल के बाद आज एक कार्यक्रम में मिले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान देखने को मिली। दोनों सितारों एक-दूसरे को कसकर गले लगाते हुए नजर आए। रणबीर और बॉबी वीडियो में बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं। फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। बॉबी देओल इस दौरान नेवी ब्लू ब्लेजर और ब्लू डेनिम में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। 

Animal: रणबीर की मां का रोल निभाने वालीं चारु शंकर एक्टर से हैं सिर्फ एक साल बड़ी, अपने किरदार को लेकर की बात

विज्ञापन

 

सफेद कोट में बेहद हैंडसम लगे रणबीर  

वहीं, रणबीर कपूर ब्लैक पैंट और सफेद कोट में बेहद ग्लैमरस लग रहे थे। इस दौरान दोनों अभिनेता खिलखिलाते हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म से तृप्ति के कई बोल्ड सीन वायरल हुए। एनिमल शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन

500 करोड़ के पार पहुंची एनिमल

एनिमल पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सोशल मीडिया पर जबर्दस्त चर्चा हो रही है। कई लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो कई इसकी आलोचना कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में एक दिसंबर को रिलीज हुई थी। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी एनिमल के सामने मजबूती से टिकी हुई है।

Singham 3: 'सिंघम 3' के सेट पर चोटिल हुए अजय देवगन, रद्द की गई फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें