'एनिमल' की सफलता का जश्न मना रहे रणबीर
रणबीर कपूर फिलहाल अपनी फिल्म 'एनिमल' की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मना रहे हैं। नए साल के स्वागत के लिए रणबीर का परिवार छुट्टियों पर है। इस दौरान फीमेल फैन के साथ रणबीर की यह तस्वीर सामने आई, जिसमें दोनों के क्यूट एक्सप्रेशन ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। इस तस्वीर में रणबीर काले रंग के शर्ट में चश्मा लगाए हुए काफी डैसिंग दिख रहे हैं, वही फैन की स्माईल भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
क्रिसमस पर भी वायरल हुआ था वीडियो
हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद उनका नाम विवादों में आ गया था। क्रिसमस पार्टी के एक वीडियो में केक काटने के दौरान रणबीर 'जय माता दी' बोलते हुए नजर आए थें, जिसके बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एनिमल स्टार रणबीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि वे रणबीर के इस वीडियो से आहत हुए हैं, उन्हें हिंदू समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। फिलहाल रणबीर के ताजा वायरल तस्वीर सुर्खियों में है, जिस पर उनके फैंस की खूब प्रतिक्रिया भी आ रही है।
Mahabharat: अधर में अटका मेगासीरीज ‘महाभारत’ का भविष्य, डिज्नी इंडिया और जियो सिनेमा के विलय का पहला असर