फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: सनी देओल को पिता का दर्जा देते हैं बॉबी, बोले- जीवन में अपने बड़े भाई को पाकर धन्य महसूस करता हूं

Mon, 16 Oct 2023 01:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने परिवार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए और भाई सनी देओल को अपना पिता बताया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन
सनी देओल और बॉबी देओल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में वह पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आ रहे हैं। वह रणबीर कपूर के विरोधी यानी खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अभिनेता के किरदार को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने परिवार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए और भाई सनी देओल को अपना पिता बताया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन

 सनी देओल को पिता का दर्जा देते हैं बॉबी
सनी और बॉबी देओल बॉलीवुड के मोस्ट लविंग भाई-बहन में से एक हैं। आए दिन दोनों मीडिया में एक दूसरे पर प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी बीच अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने भाई सनी संग अपने रिश्ते का खुलासा किया और बताया कि कैसे सनी ने हमेशा बॉबी का मार्गदर्शन किया है और सनी के अपने बड़े भाई के रूप में पाकर वह कितना भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

Sudhir Pandey Interview: ‘शक्ति’ में मेरा रोल कटा तो बहुत दुखी हुआ, अक्षय कुमार ने खुद से जो सीखा, वह नजीर है


 

भाई के लिए कही यह बड़ी बात
बॉबी ने कहा, 'मेरे भाई ने हमेशा मेरा मार्ग दर्शन किया है। इंडस्ट्री में जब भी मुझे किसी सहारे की जरूरत पड़ी है, वह हमेशा मेरे साथ रहे हैं। आज भी आए दिन मुझे उनके सलाह और राय की जरूरत पड़ती ही रहती है। किसी भी भूमिका को लेकर मुझे कोई डाउट होता है तो वह हमेशा मेरी मदद के लिए खड़े रहते हैं। इसके अलावा वह हमेशा मुझे आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। वह हमेशा मुझसे यही कहते हैं कि मैं बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकता हूं।'

PVR Inox Passport: पीवीआर Inox ने शुरू किया धांसू सब्सक्रिप्शन प्लान, सिर्फ इतने रूपये में देखें दस फिल्में
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म इस साल पहली दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें रणबीर और बॉबी के अलावा अनिल कपूर भी अहम रोल अदा करते दिखेंगे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें