फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal First Look Poster: 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर

Sun, 01 Jan 2023 02:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर टी-सीराज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर आज रिलीज हो गया है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा देते हुए इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे

विज्ञापन

Mika Singh: ट्रैफिक की वजह से बाइक पर शो में पहुंचे मीका सिंह, यूजर्स बोले- हेलमेट पहनिए, आप स्टार हैं तो...

फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर टी-सीराज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्टर में एक्टर रणबीर कपूर का साइड फेस नजर आ रहा है। वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके हाथ पूरे खून से सने हैं। बीयर्ड लुक में वह काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए टी-सीरीज की तरफ से कैप्शन में लिखा है, '2023 में तैयार रहें। यह 'एनिमल' का साल है।'
विज्ञापन


इस पोस्टर को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'एनिमल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। मैं बेहद उत्साहित हूं। आप भी देखिए।' बता दें कि फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक तरफ कुछ यूजर्स रणबीर के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये केजीएफ का रीमेक होगा क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साउथ के हीरो की कॉपीबाजी हो रही है।' एक यूजर ने लिखा, 'बड़ा धमाका होने वाला है। शानदार!'
विज्ञापन



इस फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ संदीप रेड्डी वांगा ने इसे लिखा भी है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। रणबीर कपूर इसमें बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे।
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में खत्म हुआ विकास मानकतला का सफर, सलमान के एलान के बाद घर से निकले बाहर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें