बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म से आउट हुए उनके फर्स्ट लुक पोस्टर और प्री-टीजर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे मूवी का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लग सकता है।
'एनिमल' की रिलीज डेट टली
रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। साथ ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। वहीं, अब रणबीर को संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' में देखा जाना है, जिसमें उनके अपोजिट साउथ हसीना रश्मिका मंदाना हैं। यह मूवी 11 अगस्त को पर्दे पर दस्तक देने वाली थी। हालांकि, ताजा रिपोर्ट की मानें तो इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है।