लगान से टक्कर पर फिल्ममेकर का बयान
रिलीज के दिन ‘लगान’ से टक्कर पर वह कहते हैं, ‘आज हम कहते हैं कि ‘लगान’ से मुकाबला था, लेकिन उस समय ऐसा कुछ नहीं था। उस दौर में दो-तीन बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होती थीं और सभी अच्छा चलती थीं। लोग एक फिल्म देखने के बाद दूसरी फिल्म भी देखने जाते थे। वो मार्केटिंग का नहीं, दिल का दौर था।’
कास्टिंग को लेकर अनिल शर्मा कहते हैं, ‘लोग पूछते हैं कि क्या कोई और विकल्प था, लेकिन सनी देओल, अमरीश पुरी या बाकी कलाकारों के लिए हमारे पास दूसरा कोई विकल्प था ही नहीं।’
क्या ‘गदर 3’ बनेगी?
गदर 3 बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘जब उत्कर्ष बड़ा हुआ तो लोग कहने लगे कि जीते की कहानी लाओ। लेकिन मेरे लिए अगर ‘गदर’ एक बम थी, तो ‘गदर 2’ के लिए मुझे एटम बम जैसी कहानी चाहिए थी, और उसने इतिहास बना दिया।
ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput: यादों में जिंदा सुशांत, डेथ एनिवर्सरी पर देखें सितारों के साथ उनकी अनदेखी तस्वीरें
अब अगर मुझे न्यूक्लियर बम जैसी कहानी मिलेगी, तभी मैं ‘गदर 3’ बनाऊंगा। हम इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और अगर सब सही रहा तो अगले साल इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।’ बता दें कि पहले पार्ट में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 15 जून 2001 को आमिर खान की ‘लगान’ के साथ रिलीज हुई थी।