'गदर' में गोविंदा को कास्ट करने पर अनिल शर्मा ने दी सफाई
निर्देशक बोले- यह फिल्म हमेशा से सनी के लिए थी
अनिल शर्मा ने कहा 'उस भूमिका में गोविंदा कैसे हो सकते थे? यह फिल्म हमेशा से ही सनी के लिए बनी थी।' उन्होंने आगे कहा, 'बेचारे, उनको नहीं याद रहा होगा । मैं उनके साथ किसी चीज पर काम कर रहा था और मैंने उन्हें बताया कि मेरे पास सनी देओल के लिए एक कहानी है । उन्होंने मुझसे पूछा कि यह क्या है और मैंने उन्हें सारी बात बताई। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि मैं सनी के पास गया क्योंकि वह कभी फिल्म नहीं कर सकते थे।'
Throwback Thursday: जब शाहरुख नहीं कर सके 'एक था टाइगर' में काम, इस वजह से हाथ से निकली फिल्म
अमीषा पटेल ने लगाया यह आरोप
वहीं पिछले दिनों अमीषा पटेल ने भी अनिल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सच बात तो यह है कि श्री नितिन केनी ही मेरे ‘गदर 1’ में होने का कारण थे। उस समय अनिल शर्मा ने मेरी जगह ममता कुलकर्णी को प्राथमिकता दी थी। अनिल शर्मा तारा के रूप में गोविंदा को चाहते थे, लेकिन जी सनी देओल को चाहते थे।