बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। एक तरफ जहां फिल्म अपने धुंआधार कलेक्शन को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। वहीं, दूसरी तरफ निर्देशक अनिल शर्मा पर टीम में गोविंदा को कास्ट करने के आरोप भी लग चुके हैं। अब अनिल शर्मा ने इस मुद्दे पर सफाई दी है।