अनिल ने दी वायु को जन्मदिन की शुभकामनाएं
अनिल कपूर ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर वायु, सोनम, आनंद और अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही अपने नाती को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'वायु, जन्मदिन की बधाई! तुम्हारे आने से हमारी जिंदगी खुशी और प्यार से भर गई। सोनम, आनंद, नानी, दादी, दादा, रिया मासी, करण और अकी - तुम सब जिस तरह वायु के साथ रहते हो, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। वायु सचमुच बहुत भाग्यशाली है कि उसे इतने प्यारे और माता-पिता और परिवार मिला। तुम जिस तरह उसका ख्याल रखते हो, वह हमें सिखाता है कि जिंदगी में असल में क्या महत्वपूर्ण है। प्यार, हंसी और अनमोल यादों के साथ और भी कई साल बिताने की शुभकामनाएं। सबको ढेर सारा प्यार।'
अनिल कपूर का करियर
हाल ही में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी ने निर्देशित और यश राज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा ने निर्मित किया है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धलिवाल के किरदार में अपनी भूमिका को दोहराया है। ऋतिक के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर ने महत्तपुर्ण भुमिका निभाई है। यह फिल्म वॉर (2019) की अगली कड़ी है। इस फिल्म में अनिल कपूर ने रॉ चीफ की भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: Prabhas: हनु राघवपुडी की 'फौजी' से प्रभास की तस्वीर लीक, मेकर्स ने हटाई पोस्ट, कार्रवाई की दी चेतावनी