फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे हर्षवर्धन के साथ 'राम लखन' का रीमेक बनाना चाहते हैं अनिल कपूर

Wed, 19 Dec 2018 09:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
anil_kapoor_diwali - फोटो : file photo
विज्ञापन
सुभाष घई की राम लखन ने अनिल कपूर को लखन की ऐसी इमेज में बांधा, जिसे आज भी उनकी सफलता माना जाता है। अनिल कपूर, जैकी श्राफ की जोड़ी वाली इस फिल्म को रीमेक करने की कोशिश कुछ सालों पहले हुई थी, जब करण जौहर-रोहित शेट्टी ने इसका रीमेक करने की घोषणा की थी, लेकिन किसी वजह से ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका था। 
विज्ञापन


अब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि अनिल कपूर राम लखन का रीमेक करना चाहते हैं और ये रीमेक लखन के नजरिए से होगा। अनिल कपूर की कंपनी से मिले संकेतों के मुताबिक, इस फिल्म के रीमेक से वे अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर को एक और बड़ा मौका देना चाहते हैं। हर्षवर्धन कपूर की अब तक दो फिल्में आईं और बाक्स आफिस पर दोनों ही चौपट हो गईं, जिसके बाद उनका करिअर ठप्प जैसा हो गया। अनिल कपूर अब भी मानते हैं कि उनके बेटे में दम है और खराब फिल्मों की वजह से हर्षवर्धन का नुकसान हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, अनिल कपूर ने सुभाष घई से इस बाबत चर्चा की है और अगले महीने तक ये प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है। सूत्र इसे भी सस्पेंस नहीं रखना चाहते कि अनिल कपूर इस फिल्म में अपने बेटे के साथ काम करेंगे या नहीं। अनिल का इस फिल्म में काम करना तय माना जा रहा है। पिता-पुत्र की इस जोड़ी को लेकर देश के मशहूर शूटर खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की बायोपिक शुरु होने वाली थीए लेकिन फिलहाल तो दूर दूर तक इस प्रोजेक्ट की कोई बात ही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें