साजिद नडियाडवाला की कंपनी द्वारा बागी 3 बनाए जाने की अधिकारिक घोषणा के साथ ही इस सवाल ने तेजी पकड़ ली है कि इस बार टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़ीदार के रुप में किस हीरोइन को मौका दिया जाएगा। अभी तक इस मुकाबले में सारा अली खान का नाम सबसे आगे आ रहा था। लेकिन सारा ने इसे अफवाह बताकर मामला खत्म कर दिया और बागी 3 की हीरोइन के मुकाबले को खुला कर दिया।
साजिद नडियाडवाला की कंपनी के सूत्र बताते हैं कि अभी तो फिल्म के लिए स्टोरी पर काम शुरु होने जा रहा हैए जो चार महीने के अंदर पूरा होगा और इसके बाद ही फिल्म की हीरोइन और दूसरे कलाकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। अगले साल मई और जून से फिल्म की शूटिंग शुरु होने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक टाइगर की जोड़ीदार के लिए सारे विकल्प खुले हैं जिनमें किसी नए चेहरे को भी ये मौका दिया जा सकता है। ये तय माना जा रहा है कि फिल्म में टाइगर की जोड़ी किसी ऐसी हीरोइन के साथ होगी। जिसने अभी तक उनके साथ काम न किया हो।
इनमें आलिया भट्टए जाह्नवी कपूर के नाम भी इस रेस में आगे बताए जा रहे हैं। बागी की पहली किश्त में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर और दूसरी किश्त में दिशा पटानी ने हीरोइन का रोल किया था।