अनिल कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया- मिसेज कृष्णा राज कपूर, मिसेज नीतू कपूर और मेरी पत्नी सुनीता थ्रोबैक मेमोरीज। फोटो में सामने कृष्णा राज कपूर, उसके बाद नीतू और फिर सुनीता हैं। तीनों के हाथ में खाने की प्लेट है और वह एक बुफे पार्टी में नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने इस तस्वीर पर पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने कहा- पुरानी यादें।
नीतू कपूर ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा- मां, @सुनीता कपूर और मैं। इसके अलावा उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी व फिल्म निर्माता रिया कपूर ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- मां का चेहरा बिल्कुल...इसके बाद उन्होंने फायर वाली इमोजी बनाई। इस दौरान एक फैन ने कमेंट किया- सुनीता का चेहरा उनकी बड़ी बेटी और रिया की बहन सोनम कपूर से मिलता है।
नीतू कपूर और सुनीता कपूर काफी लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर की पहली डेब्यू फिल्म सावंरिया के लिए सेलिब्रेशन भी किया था। नीतू अपनी दिवंगत सास के भी बहुत करीब थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह उनसे ऋषि कपूर के बारे में शिकायत करती थीं। उन्होंने कहा उम्मीद है कि उन्हें अपनी बहू आलिया भट्ट के साथ भी ऐसा ही बंधन शेयर करने का मौका मिलेगा।